Top 10 Important current affairs with explained answer || डेली का डोज 25 September 2018
1. मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भारत के लिए
निम्नलिखित में से किसे शिकायत निपटान अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है?
a. कोमल लाहिरी
b. संगीता भट्ट
c. कृतिका व्यास
d. अंकिता बिजलानी
2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मालदीव का
राष्ट्रपति नियुक्त किया गया?
a. जॉन बुतान
b. इब्राहिम सोलिह
c. अब्दुल्ला यामीन
d. पी एस
श्रीवास्तव
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस
स्थान से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की?
a. लुधियाना
b. गया
c. रांची
d. जोधपुर
4. भारत ने हाल ही में दो परतों वाली बैलिस्टिक
मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. इस रक्षा प्रणाली का का क्या नाम है?
a. पृथ्वी डिफेंस
व्हीकल
b. आकाश रक्षा कवच
c. नाग अटैक सिस्टम
d. अर्जुन डिफेन्स
व्हीकल
5. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने
नीलकुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की?
a. उत्तराखंड
b. हिमाचल प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. तमिलनाडु
6. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2018
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने के साथ किस पूर्व क्रिकेटर को
पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय बन गए?
a. राहुल द्रविड़
b. कपिल देव
c. सौरभ गांगुली
d. जहीर खान
7. जापानी एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी
(जेएएक्सए) के मुताबिक, पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर
दूर स्थित 'रोइगु' ऐस्टेरॉयड पर उसने सफलतापूर्वक कितने
रोबोट रोवर उतार लिए हैं?
a. तीन
b. चार
c. सात
d. दो
8. नासा के मार्स एटमॉस्फेयर ऐंड वोलाटाइल
एवेलयूशन मिशन (एमएवीईएन) अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में परिक्रमा करते
हुए अपने कितने वर्ष पूरे कर लिए हैं?
a. चार
b. सात
c. आठ
d. दस
9. फिच रेटिंग्स ने भारत के वर्तमान वित्त वर्ष 2018-19 के
लिए भारत की सकल घरेलु उत्पादन दर के अनुमान को 7.4 से बढ़ाकर
कितने प्रतिशत कर दिया है?
a. 7.5 प्रतिशत
b. 7.9 प्रतिशत
c. 7.8 प्रतिशत
d. 8.8 प्रतिशत
10. अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली महासभा का
आयोजन नई दिल्ली में किस तारीख को किया जायेगा?
a. 10 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 12 अक्टूबर
d. 20 अक्टूबर
उत्तर:
1. a. कोमल लाहिरी
विवरण: व्हाट्सएप ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर
घोषणा की कि कोमल लाहिरी भारत में कंपनी की शिकायत निपटान अधिकारी होंगी. उन्हें
यूजर्स ई-मेल व पत्र लिखकर शिकायतें कर सकते हैं.
2. b. इब्राहिम सोलिह
विवरण: मालदीव में 23 सितंबर 2018 को
आयोजित राष्ट्रपति चुनावों में मालदिवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के इब्राहिम
मोहम्मद सोलिह मालदीव ने जीत दर्ज की है.
3. c. रांची
विवरण: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने 23 सितबंर 2018 को रांची, झारखंड में
स्वास्थ्य बीमा योजना-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) की शुरूआत की.
4. a. पृथ्वी डिफेन्स व्हीकल
विवरण: भारत ने ओडिशा के मिसाइल परीक्षण
केन्द्र से इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इंटरसेप्टर का नाम
पृथ्वी डिफेंस व्हीकल (पीडीवी) मिशन दिया गया है.
5. d. तमिलनाडु
विवरण: तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में
नीलकुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की है. यह पौधा 12 वर्षों में एक
बार खिलता है.
6. a. राहुल द्रविड़
विवरण: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2018
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने के साथ पूर्व क्रिकेटर राहुल
द्रविड़ (504 मैच) को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक
अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय बन गए.
7. d. दो
विवरण: जापानी एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी
(जेएएक्सए) के मुताबिक, पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर
दूर स्थित 'रोइगु' ऐस्टेरॉयड पर उसने सफलतापूर्वक दो
रोबोट रोवर उतार लिए हैं.
8. a. चार
विवरण: नासा के मार्स एटमॉस्फेयर ऐंड वोलाटाइल
एवेलयूशन मिशन (एमएवीईएन) अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में परिक्रमा करते
हुए अपने चार वर्ष पूरे कर लिए हैं.
9. c. 7.8 प्रतिशत
विवरण:
फिच रेटिंग्स ने भारत के वर्तमान वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की
सकल घरेलु उत्पादन दर के अनुमान को 7.4 से बढ़ाकर 7.8% कर दिया है.
10. b. 2 अक्टूबर
विवरण:
अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली महासभा का आयोजन नई दिल्ली में 2
अक्टूबर
को किया जायेगा. इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की मंत्री स्तरीय सभा का
आयोजन किया जायेगा.
Also Read:
No comments:
Post a Comment